ePaper

बाइक चोरी करते पकड़ाया शातिर पिटाई के बाद भीड़ ने नाखून उखाड़े

Updated at : 09 Oct 2018 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोरी करते पकड़ाया शातिर पिटाई के बाद भीड़ ने नाखून उखाड़े

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंडक कॉलोनी में सोमवार की दोपहर बाइक का लॉक तोड़ते एक शातिर को लोगों ने पकड़ लिया. पहले उसकी जमकर पिटाई की गयी. इसके बाद हाथ से दो नाखून उखाड़ लिये. चोर पकड़ाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ाये युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंडक कॉलोनी में सोमवार की दोपहर बाइक का लॉक तोड़ते एक शातिर को लोगों ने पकड़ लिया. पहले उसकी जमकर पिटाई की गयी. इसके बाद हाथ से दो नाखून उखाड़ लिये. चोर पकड़ाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ाये युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. पिटाई व नाखून उखाड़े जाने से गंभीर रूप से जख्मी होने कारण उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया.
उसकी पहचान सकरा थाने के दरधा मोहम्मदपुर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. उसके पास से पुलिस ने एक मास्टर चाबी बरामद की है. देर शाम तक उसके गिरोह के साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही थी. बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार गंडक कॉलोनी में एक मकान के बाहर खड़ी बाइक की लॉक मास्टर चाबी से तोड़ रहा था. इस बीच बाइक मालिक वहां पहुंच गया.
उनको देखते ही जितेंद्र भागने लगा. उसे भीड़ ने खदेड़ कर पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसके दोनों हाथ बांधकर दो नाखून उखाड़ लिये. थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक बाइक मालिक की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. पकड़ाये बदमाश से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन