Muzaffarpur : मोतीपुर में चौथी मंजिल से गिर कर राजमिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : मोतीपुर में चौथी मंजिल से गिर कर राजमिस्त्री की मौत

Muzaffarpur : मोतीपुर में चौथी मंजिल से गिर कर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर नगर पंचायत के वार्ड-10 सिंगाइला रोड में सोमवार को चार मंजिला घर पर काम करने के दौरान राजमिस्त्री अशोक राय की गिरने से मौत हो गयी. वह मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के निवासी थे. घटना के बाद इलाज के लिए मोतीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसे चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. हालांकि मामले को दबाने की नीयत से शव को आनन-फानन में उसके घर भेज दिया गया और पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गयी. पुलिस ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वार्ड-10 निवासी ओम प्रकाश साह के घर की चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था. राजमिस्त्री अशोक राय काम कर रहे थे. काम करने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वह चौथी मंजिल से जमीन पर गिर गये. तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को ऐसी घटना की सूचना नही मिली है. अगर शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन