अब कोर्ट से फरार हुआ सरोज

Updated at : 08 Jun 2014 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
अब कोर्ट से फरार हुआ सरोज

मुजफ्फरपुर: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी पीएनबी बैंक लूट कांड में मधुबनी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे औराई थाना के सरहचिया निवासी सरोज ठाकुर शनिवार सुबह 10 बजे कोर्ट परिसर से फरार हो गया. सरोज को मुजफ्फरपुर के एक मामले में पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था. सरोज कोर्ट परिसर के […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी पीएनबी बैंक लूट कांड में मधुबनी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे औराई थाना के सरहचिया निवासी सरोज ठाकुर शनिवार सुबह 10 बजे कोर्ट परिसर से फरार हो गया.

सरोज को मुजफ्फरपुर के एक मामले में पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था. सरोज कोर्ट परिसर के शौचालय में हथकड़ी लगा कर अपने साथ गये सिपाही को मारपीट कर अधमरा करने के बाद फरार हुआ.

कैदी की पिटाई से सिपाही शिवनाथ चौधरी गंभीर रूप से घायल है. उसकी हालत चिंताजनक है. सदर अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है. वहीं फरार सरोज ठाकुर के लिए पुलिस शहर की नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है. हालांकि, देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. घटना के बाद मौके पर पहुंच नगर थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने मामले की जांच की.

पेशी के बाद हुआ फरार
सरोज ठाकुर की पेशी शनिवार की सुबह करीब दस बजे एडीजी टू की कोर्ट में थी. पेशी के बाद पुलिस हथकड़ी लगा लौट रही थी. इसी बीच सरोज ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया. सिपाही उसे कोर्ट के ऊपरी तल्ले पर बने बाथरूम में ले गया. वहां पहुंचते ही सरोज अपने साथ सिपाही को भी अंदर खींच लिया. इसके बाद उसके मुंह में गमछा बांध हथकड़ी खोलने का दबाव बनाया. सिपाही ने इनकार किया तब उसकी जम कर पिटाई कर दी. इससे सिपाही घायल होकर बेहोश हो गया. सरोज हथकड़ी खोल कर फरार हो गया. कुछ देर बाद सिपाही को होश आया, तो किसी तरह बाथरूम के दरवाजे से खिसकते हुए बाहर निकल लोगों को घटना की जानकारी दी.घायल सिपाही शिवनाथ चौधरी की तैनाती शनिवार को ही पुलिस लाइन से कोर्ट हाजत में हुई थी. शिवनाथ मूल रूप से छपरा जिले के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन