जिले के 12 बीइओ से शोकॉज

मुजफ्फरपुर: शिक्षकों का वेतन भुगतान से संबंधित कागजात जमा नहीं करने वाले 11 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण हुआ है. वहीं पारू बीइओ रेणु ठाकुर के बिना सूचना लंबी छुट्टी पर चले जाने से शिक्षक नियोजन समेत प्रखंड का कामकाज बाधित हो गया है. बीइओ ने किसी को अपना प्रभार भी नहीं दिया है. इस […]
मुजफ्फरपुर: शिक्षकों का वेतन भुगतान से संबंधित कागजात जमा नहीं करने वाले 11 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण हुआ है. वहीं पारू बीइओ रेणु ठाकुर के बिना सूचना लंबी छुट्टी पर चले जाने से शिक्षक नियोजन समेत प्रखंड का कामकाज बाधित हो गया है.
बीइओ ने किसी को अपना प्रभार भी नहीं दिया है. इस कारण विभाग ने स्पष्टीकरण किया है.
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन लोगों पर विभागीय कार्रवाई होगी. डीइओ मुस्तफा हुसैन मंसूरी ने शनिवार को शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी होने पर डीपीओ स्थापना अब्दुस सलाम अंसारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस मौके पर शुक्रवार को मीनापुर, मुशहरी, बंदरा, कुढ़नी व कांटी के बीइओ ने भुगतान से संबंधित कागजात विभाग में जमा कर दिया है. इसके अलावा किसी भी बीइओ ने इस कार्य में रुचि नहीं ली है. विभाग से इन्हें छह जून तक अल्टीमेटम दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




