कार से मिले जमीन के कागजात, एफएसएल की टीम ने जुटाये साक्ष्य
Updated at : 24 Sep 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एफएसल की टीम को देर रात वैज्ञानिक जांच के लिए मौके पर बुलाया गया. जोनल आईजी सुनील कुमार के निर्देश पर टीम ने घटनास्थल पर बिखरे खून के धब्बे, खोखा, कार के सीट पर बिखरे खून, शीशे पर लगे गोलियों का सैंपल लिया. इसके बाद कार के अंदर जाकर कोने- काेने से साक्ष्य […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : एफएसल की टीम को देर रात वैज्ञानिक जांच के लिए मौके पर बुलाया गया. जोनल आईजी सुनील कुमार के निर्देश पर टीम ने घटनास्थल पर बिखरे खून के धब्बे, खोखा, कार के सीट पर बिखरे खून, शीशे पर लगे गोलियों का सैंपल लिया. इसके बाद कार के अंदर जाकर कोने- काेने से साक्ष्य जुटाया. इसके बाद टीम वापस लौट गयी.
आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान एसएसपी समेत सभी वरीय पदाधिकारियों को कई बिंदु पर जांच के निर्देश दिये. एक घंटे से अधिक देर तक छानबीन करने के बाद आईजी वापस लौट गये. इधर, एसएसपी हरप्रीत कौर, सिटी एसपी यूएन वर्मा समेत सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे.
कार पिछले सीट पर पॉलीथिन में रखा था कपड़ा और साबून : एफएसल टीम ने कार के पिछले सीट की जांच किया तो सीट पर एक पन्नी में कपड़ा धाने का छह साबुन रखा हुआ था.
साथ ही दूसरे पॉलीथिन में खालसा से खरीदा गया कुछ कपड़ा था. जिसे एफएसएल की टीम ने जब्त कर लिया है. गाड़ी से कुछ जमीन का कागजात, केवाला के पेपर और बैंक का पासबुक पुलिस को मिला है. जिसकी जांच की जा रही है.
घटना के बाद पूरे शहर में नाकेबंदी
घटना के बाद से पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है. शहर में प्रवेश व निकलने के सभी रास्ते पर चेकिंग लगायी गयी है. साथ ही लाइन से काफी संख्या में फोर्स को बुलाकर चंदवारा से लेकर मिठनपुरा तक तैनाती की गयी है. वहीं, ग्रामीण इलाके के भी सभी थानेदार अपने – अपने थाना क्षेत्र में गहन चेकिंग चला रहे हैं.
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ चंदवारा
मुजफ्फरपुर. चंदवारा नवाब रोड में रविवार की शाम एके- 47 चलने के 20 मिनट बाद ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी. नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन के साथ शहर के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से समीर कुमार की कार को पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड के कैंपस में लगा दिया. इसके बाद नगर डीएसपी घटनास्थल के समीप एंजेल वैली स्कूल में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल करीब दो घंटे तक जांच करने के बाद पुलिस बाहर निकली.
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद डीएसपी व टाउन थानेदार ने घटनास्थल से निकलने वाले सभी रास्तों के बारे में जानकारी ली. वहां का लोकेशन देखा. इसके बाद नगर डीएसपी वापस घटनास्थल पर चले गये. घटना के बाद सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंची. सुराग जुटाने के लिए मौके पर टावर डंप किया.
रात्रि साढ़े नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचीं एसएसपी : एसएसपी हरप्रीत कौर रात्रि साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. इस दौरान पार्षद चांद से घटना के बारे में जानकारी ली. पुलिसकर्मियों से भी मामले को लेकर बातचीत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




