पूर्व डीजीपी का पुत्र नशे में हंगामा करते गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 5:46 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : गुरुवार की शाम शराब के नशे में होटल में हंगामा करते सौरभ झा नामक युवक को बेला पुलिस ने पकड़ लिया. ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी, तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर बेला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गुरुवार की शाम शराब के नशे में होटल में हंगामा करते सौरभ झा नामक युवक को बेला पुलिस ने पकड़ लिया. ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी, तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
मामले को लेकर बेला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. केस की जांच जमादार कौशलेंद्र कुमार तुलस्यान को दी गयी है. पूछताछ के बाद शुक्रवार को सौरभ झा को जेल भेज दिया गया. सौरव झा के पिता राज्य के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं़ उनका मकान मिठनपुरा थाने के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी में है. बेला थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम बेला थानाक्षेत्र स्थित बुद्धा होटल में शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी.
युवक होटल में खाना खाने के दौरान संचालक व स्टाफ से गाली-गलौज कर रहा था. जब सूचना मिली, उस समय वे क्राइम मीटिंग में थे. पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी, तो शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि सौरभ झा पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक उलझनों के कारण परेशान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन