ePaper

12 वर्षीय छात्रा लापता, मीट बेचने वाले युवक पर आरोप

Updated at : 21 Mar 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
12 वर्षीय छात्रा लापता, मीट बेचने वाले युवक पर आरोप

लापता किशोरी के पिता का आरोप है कि मोहल्ले के एक मीट बेचने वाले युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र से छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक 12 वर्षीय किशोरी बीते दो दिनों से लापता हो गयी है. किशोरी के परिजनों ने इस मामले में सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. लापता किशोरी के पिता का आरोप है कि मोहल्ले के एक मीट बेचने वाले युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है. परिजनों ने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उनकी बेटी को वापस लाया जाये और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. परिजनों के अनुसार, किशोरी दो दिन पहले घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह लौटकर नहीं आयी. पहले उन्होंने खुद से खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो अंततः पुलिस को सूचना दी गयी. सदर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लापता किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है. अधिकारियों ने आरोपित की पहचान और संभावित ठिकाने की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar Sharma

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar Sharma

Anuj Kumar Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन