बच्चे को अगवा कर दुराचार का किया प्रयास, गर्म रॉड से दागा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर : मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अप्राकृतिक यौनाचार में विफल एक युवक ने नौ वर्षीय बच्चे को गर्म सलाखों(रॉड) से दाग दिया. घटना राविवार की सुबह 10 बजे की है, जब बच्चा अपने ही गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था. इस दौरान आरोपी ने बच्चे को अगवा कर लिया. बच्चे के […]
विज्ञापन
मोतीपुर : मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अप्राकृतिक यौनाचार में विफल एक युवक ने नौ वर्षीय बच्चे को गर्म सलाखों(रॉड) से दाग दिया. घटना राविवार की सुबह 10 बजे की है, जब बच्चा अपने ही गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था. इस दौरान आरोपी ने बच्चे को अगवा कर लिया. बच्चे के बदन पर कई जगहों पर जख्मी के निशान मिले हैं.
इसकी शिकायत लेकर जब परिजन आरोपित के घर लेकर गये, तो बच्चे के पिता को बेरहमी से पीटा गया. इस बाबत पीड़ित बच्चे की मां ने माधोपुर निवासी फुलगेन सहनी के खिलाफ मोतीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बच्चे का इलाज पीएचसी में कराया गया.
- मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, प्राथमिकी दर्ज
- गांव में ही ट्यूशन पढ़ने जा रहा था नौ वर्षीय बच्चा
- शिकायत पर आरोपित ने बच्चे के पिता और दादा को धारदार हथियार से किया जख्मी
जानकारी के अनुसार, बच्चा रविवार की सुबह अपने गांव में ही ट्यूशन पढ़ने जा रहा था. इसी दौरान आरोपित ने उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया. बच्चे को एक घर में बंद कर दिया और अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास करने लगा. बच्चे ने जब इसका विरोध किया, तो उसे लोहे के गर्म सलाखों से कई जगह दाग दिया. मौका मिलने पर बच्चा वहां से चिल्लाते हुए भागा. घर जाकर घटना अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी.
इस मामले में थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी को सघन छपेमारी की जा रही है. जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










