मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड 12 सितंबर तक बढ़ी

Updated at : 19 Aug 2018 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड 12 सितंबर तक बढ़ी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित सभी 10 आरोपियों की न्यायिक रिमांड अदालत ने 12 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी. विशेष पोक्सो न्यायाधीश आर पी तिवारी ने यह आदेश पारित किया. विदित हो कि सभी आरोपियों को जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित सभी 10 आरोपियों की न्यायिक रिमांड अदालत ने 12 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी. विशेष पोक्सो न्यायाधीश आर पी तिवारी ने यह आदेश पारित किया. विदित हो कि सभी आरोपियों को जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था. अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आठ अगस्त की घटना के मद्देनजर आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं किया गया. आठ अगस्त को कुछ लोगों ने मुख्य आरोपी ठाकुर पर हमला किया था और उसके चेहरे पर काली स्याही फेंक दी थी.

वहीं, शनिवार को हुई पेशी के दौरान ठाकुर ने अदालत से कहा कि उसकी जान को खतरा है क्योंकि उसे जेल में एक माओवादी के साथ रखा गया है. हालांकि, अदालत ने मामले में यह कहते हुए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया कि कैदियों को कहां रखा जाए, यह जेल अधिकारियों पर निर्भर करता है. संभावना है कि मामले की जांच कर रही सीबीआई निकट भविष्य में ठाकुर की हिरासत मांग सकती है.

दूसरी ओर, विपक्षी दल राजद ने आज मामले में राज्य के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के इस्तीफे की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें बर्खास्त करने से डर रहे हैं क्योंकि शर्मा भाजपा से ताल्लुक रखते हैं. पार्टी ने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह इस्तीफा देने वाली समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ‘‘छोटी मछली” हैं और ‘‘बड़ी मछलियों” को पकड़ने के लिए जांच पर उच्चतम न्यायालय की निगरानी जरूरी है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीतीश कुमार सुरेश शर्मा को बर्खास्त करने से क्यों डर रहे हैं. क्या सिर्फ इसलिए कि वह केंद्र में सत्ता में बैठी भाजपा से ताल्लुक रखते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘सुरेश शर्मा मामले में प्रमुख आरोपी ब्रजेश ठाकुर के करीबी माने जाते हैं. यदि मुख्यमंत्री यह सोचते हैं कि वर्मा के इस्तीफे से मामला निपट गया है तो वह गलत हैं. वह शर्मा को कैबिनेट से हटाने के लिए सरकार को विवश कर देंगे.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन