पांच साल मेें तैनात अधिकारियों की कुंडली खंगालेगी सीबीआई

Updated at : 08 Aug 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
पांच साल मेें तैनात अधिकारियों की कुंडली खंगालेगी सीबीआई

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में जिले के सामाजिक सुरक्षा कोषांग व बाल संरक्षण इकाई में बीते पांच सालों में पदस्थापित अफसरों की कुंडली सीबीआई खंगालेगी. समाज कल्याण विभाग पटना ने अधिकारियों की सूची पूरी जानकारी के साथ तलब की है. अधिकारियों की कार्यशैली से लेकर आचरण तक की जानकारी ली जायेगी. अधिकारियों की जो […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में जिले के सामाजिक सुरक्षा कोषांग व बाल संरक्षण इकाई में बीते पांच सालों में पदस्थापित अफसरों की कुंडली सीबीआई खंगालेगी. समाज कल्याण विभाग पटना ने अधिकारियों की सूची पूरी जानकारी के साथ तलब की है. अधिकारियों की कार्यशैली से लेकर आचरण तक की जानकारी ली जायेगी. अधिकारियों की जो सूची मांगी है. उसमें पदस्थापना कार्यकाल के साथ उनके गृह जिला व करीबियों तक की जानकारी भेजने की बात कही गयी है.
इधर, सामाजिक सुरक्षा कोषांग में सरकार की तरफ से की गयी सख्ती से अधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मचा है. सोमवार को सीबीआई की टीम ने बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में प्रभारी पदाधिकारी ललिता कुमारी से घंटों पूछताछ की थी. बताया जाता रहा है कि सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण रजिस्टर भी अपने साथ ले गयी है.
स्वधार गृह में तैनात होंगे मजिस्ट्रेट. स्वाधार गृह में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कनीय अभियंता सुजीत कुमार को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात कर दी है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे महिला थाना से संपर्क स्थापित कर विधि-व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटे.
सीबीआई ने मांगी चार्जशीट की कॉपी
बालिका गृह कांड में सीबीआई ने पॉक्साे कोर्ट में आवेदन देकर केस डायरी, प्राथमिकी व चार्जशीट की प्रमाणित कॉपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.विशेष न्यायाधीश आरपी तिवारी ने सुनवाई करते हुए काॅपी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.वही बुधवार को जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर समेत दस आरोपितों की पेशी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन