सोयाबीन लदे पिकअप से 119 कार्टन विदेशी शराब बरामद

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 28 Mar 2025 9:25 PM

विज्ञापन

सोयाबीन लदे पिकअप से 119 कार्टन विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

एनएच 27 पर गायघाट चौक पर कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार गायघाट़ थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के समीप एनएच-27 पर पुलिस ने सोयाबीन लदे पिकअप से 119 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. वहीं दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव निवासी अंगद यादव और पूर्वी चंपारण जिले के चकिया गांव के कुंदन साह है. थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर यूपी नंबर का एक पिअकप विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहा है. इसके बाद गायघाट चौक पर जांच के दौरान शराब लदे पिकअप समेत दो धंधेबाजों को पकड़ लिया गया. विदेशी शराब की खेप गोरखपुर से दरभंगा लायी जा रही थी. मामले में चार धंधेबाजाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन