नगर आयुक्त के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

मुजफ्फरपुर : शहर के विकास के मुद्दे पर बुलायी गयी बैठक में विवाद के बाद नगर आयुक्त संजय दूबे के बीच मीटिंग से निकल जाने के बाद मेयर सुरेश कुमार व डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला के नेतृत्व में सभी पार्षद पैदल मार्च करते हुए मिठनपुरा थाना पहुंचे. इस दौरान पार्षद नगर आयुक्त के खिलाफ तीखी […]
मुजफ्फरपुर : शहर के विकास के मुद्दे पर बुलायी गयी बैठक में विवाद के बाद नगर आयुक्त संजय दूबे के बीच मीटिंग से निकल जाने के बाद मेयर सुरेश कुमार व डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला के नेतृत्व में सभी पार्षद पैदल मार्च करते हुए मिठनपुरा थाना पहुंचे. इस दौरान पार्षद नगर आयुक्त के खिलाफ तीखी नारेबाजी कर रहे थे. थाने में अनुसूचित जाति के वार्ड नंबर 45 के पार्षद शिवशंकर महतो व वार्ड नंबर 32 की महिला पार्षद गीता देवी ने नगर आयुक्त पर मीटिंग के दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने व देख लेने की धमकी देने से संबंधित आवेदन दिया है.
आवेदन में नगर आयुक्त पर नगरपालिका एक्ट के विरुद्ध काम करने व बोर्ड में लिये गये निर्णयों से छेड़छाड़ करने की बात दर्ज है. आवेदन पर बतौर गवाह मेयर, डिप्टी मेयर समेत 38 पार्षदों के नाम व हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










