निगम ने मुखाग्नि का रेट 250 रुपये तय किया

Updated at : 19 Jul 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
निगम ने मुखाग्नि का रेट 250 रुपये तय किया

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर श्मशान घाट पर मुखाग्नि देने के लिए अब उनके परिजनों को मात्र 250 रुपये का भुगतान करना होगा. दाह-संस्कार के दौरान मनमाना राशि मांगने व नहीं देने पर हंगामा करने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद बुधवार को मेयर सुरेश कुमार ने मुखाग्नि की राशि तय कर दी है. उन्होंने नगर […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर श्मशान घाट पर मुखाग्नि देने के लिए अब उनके परिजनों को मात्र 250 रुपये का भुगतान करना होगा. दाह-संस्कार के दौरान मनमाना राशि मांगने व नहीं देने पर हंगामा करने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद बुधवार को मेयर सुरेश कुमार ने मुखाग्नि की राशि तय कर दी है. उन्होंने नगर आयुक्त संजय दूबे को पत्र लिख जल्द से जल्द श्मशान घाट शवदाह गृह के पास जगह-जगह इससे संबंधित नोटिस लगाने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके.
गरीबनाथ मंदिर में दस सफाई कर्मियों की करें प्रतिनियुक्ति
मेयर ने बाबा गरीबनाथधाम में दस सफाई कर्मियों की ड्यूटी नियमित रूप से लगाने को कहा है. मेयर ने यह निर्देश श्रावणी मेला के मद्देनजर नगर आयुक्त को दी है. कहा कि मंदिर परिसर की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है. ऐसे में तत्काल 10 सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन