पति ने नहीं छोड़ा जुआ तो पत्नी ने दे दी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मोतीपुर के माधोपुर गांव में पति के जुआ खेलने की आदत से तंग आकर महिला ने जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वह गांव के ही कमलेश सहनी की पत्नी सुमंती देवी (30) थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मोतीपुर के माधोपुर गांव में पति के जुआ खेलने की आदत से तंग आकर महिला ने जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वह गांव के ही कमलेश सहनी की पत्नी सुमंती देवी (30) थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया.
इस बाबत मृतका के बहनोई मोतिहारी के इंद्रदेव सहनी ने मेडिकल पुलिस को बताया कि उसके साढू कमलेश सहनी जुआ खेलने का आदी है. पत्नी के जुआ खेलने से बार-बार मना करने पर उसकी पिटाई कर देता था. बुधवार की सुबह भी सुमंती ने उसे जुआ खेलने से मना किया. लेकिन जब कमलेश ने उसकी बात नहीं मानी, तो गुस्से में उसने गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा सल्फास खा ली. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे एसकेएमसीएच में भरती कराया गया. गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










