लोक प्रशासन से एमए माने जायेंगे राजनीति विज्ञान के छात्र

मुजफ्फरपुर : लोक प्रशासन से पीजी करने वाले राजनीति विज्ञान विषय के छात्र माने जायेंगे. यूजीसी ने दोनाें विषयों को एक ही मान्यता दी है. यानी अब लोक प्रशासन से पीजी या नेट करने वाले राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर बन सकते हैं. यूजीसी से जारी निर्देश के अनुसार लोक प्रशासन और राजनीति विज्ञान एक दूसरे […]
मुजफ्फरपुर : लोक प्रशासन से पीजी करने वाले राजनीति विज्ञान विषय के छात्र माने जायेंगे. यूजीसी ने दोनाें विषयों को एक ही मान्यता दी है. यानी अब लोक प्रशासन से पीजी या नेट करने वाले राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर बन सकते हैं. यूजीसी से जारी निर्देश के अनुसार लोक प्रशासन और राजनीति विज्ञान एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.
इसलिए दोनों विषय के छात्रों को अलग नहीं माना जाता जा सकता है. दोनों विषयों के छात्रों को राजनीति विज्ञान का ही छात्र माना जायेगा. असिस्टेंड प्रोफेसर की नियुक्ति में भी दोनों विषय एक माने जायेंगे. गौरतलब है कि काफी दिनों से छात्र मांग कर रहे थे कि दोनों विषयों को एक ही मान्यता दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










