केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की किसानों पर टिप्पणी को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में परिवाद पत्र दायर

Updated at : 04 Jun 2018 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की किसानों पर टिप्पणी को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में परिवाद पत्र दायर

मुजफ्फरपुर : किसानों के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में परिवाद पत्र दायर किया गया है. तमन्ना हाश्मी नामक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरि प्रसाद की अदालत में भादंवि की धारा 297 और 504 के तहत परिवाद पत्र दायर किया […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : किसानों के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में परिवाद पत्र दायर किया गया है. तमन्ना हाश्मी नामक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरि प्रसाद की अदालत में भादंवि की धारा 297 और 504 के तहत परिवाद पत्र दायर किया है. जिसकी सुनवाई की तारीख आगामी 14 जून निर्धारित की गयी है.

उल्लेखनीय है कि किसानों ने गत एक जून से ऋण माफी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है. जिस पर केंद्रीय कृषि मंत्रीराधामोहन सिंह ने दो जून को कथित रूप से कहा कि मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन