ePaper

बिहार : शाही लीची चखेंगे महामहिम व प्रधानमंत्री

Updated at : 17 May 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शाही लीची चखेंगे महामहिम व प्रधानमंत्री

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची का स्वाद देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री चखेंगे. जिले से प्रतिवर्ष शाही लीची राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास और बिहार के मुख्यमंत्री आवास भेजी जाती है. जिला प्रशासन इस वर्ष देश व राज्य के मंत्रियों व सांसदों सहित कई गण्यमान्य लोगों को लीची पहुंचाने में जुट गया है. डीएम […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची का स्वाद देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री चखेंगे. जिले से प्रतिवर्ष शाही लीची राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास और बिहार के मुख्यमंत्री आवास भेजी जाती है.

जिला प्रशासन इस वर्ष देश व राज्य के मंत्रियों व सांसदों सहित कई गण्यमान्य लोगों को लीची पहुंचाने में जुट गया है. डीएम माे सोहैल ने लीची के क्रय, गुणवत्ता, पैकिंग व ट्रांसपोर्ट के लिए वरीय अधिकारियों की अलग-अलग टीम गठित की है. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि लीची बतौर उपहार दिल्ली भेजी जाती है, जो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा अन्य विशेष राजनयिकों के बीच वितरित की जाती है.

अधिकारी मुजफ्फरपुर के मीनापुर, बोचहां और कांटी क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों की बाग का दौरा कर लीची के नमूने संगृहीत करेंगे. उसके बाद अच्छी किस्म की शाही लीची के चयन के बाद उसकी पैकिंग कर भेजी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन