पिता के डांटने पर घर से भागी 11 साल की छात्रा, मोतिहारी से बरामद

Published by : CHANDAN Updated At : 25 Aug 2025 9:10 PM

विज्ञापन

11 year old girl student recovered from Motihari

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पिता के डांटने पर बीते 22 अगस्त की शाम घर से 11 साल की छात्रा गायब हो गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन, बच्ची का कुछ सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में इसकी लिखित शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से छानबीन शुरू किया. काफी जगहों पर खोजबीन करने के बाद सोमवार को बच्ची को मोतिहारी से सकुशल बरामद कर लिया है. मिठनपुरा थाने पर बच्ची को लेकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है. थानेदार ने बताया कि 11 साल की बच्ची को पढाई को लेकर माता- पिता ने डांट लगायी थी. इसके बाद वह बीते 22 अगस्त को घर से गायब हो गयी थी. पुलिस मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर बच्ची को मोतिहारी से बरामद कर परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन