बिहारवासियों के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ परिवाद पत्र दायर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2017 8:39 AM
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं बिहार के बक्सर से भाजपा सांसद अश्विनी चौबे द्वारा बिहारकेलोगों के दिल्ली स्थित एम्स मेंइलाजके लिए भीड़ लगाने की कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किया गया है. मुजफ्फरपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी द्वारा चौबे […]
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं बिहार के बक्सर से भाजपा सांसद अश्विनी चौबे द्वारा बिहारकेलोगों के दिल्ली स्थित एम्स मेंइलाजके लिए भीड़ लगाने की कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किया गया है.
मुजफ्फरपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी द्वारा चौबे के खिलाफसोमवारको मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरि प्रसाद की अदालत में उक्त परिवाद पत्र आज भादंवि की धारा 504 और 506 के तहत दायर किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उक्त परिवाद पत्र के सुनवाई की तारीखमंगलवारको निर्धारित की है.
हाशमी ने आरोप लगाया है कि समाचार पत्रों के माध्यम उन्हें यह पता चला कि अश्विनी चौबे ने दिल्ली के एम्स में पदस्थ चिकित्सकों को ऐसे मरीजों को इलाज के लिए बिहार वापस भेजने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के इस तरह के बयान से बिहार का निवासी होने के कारण वे आहत होने के साथ अपने को अपमानित भी महसूस कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है किरविवारको पटना में टीकाकरण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उक्त टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा था कि दिल्ली एम्स को निर्देश दिया गया है. पटना एम्स में जिन बीमारियों का इलाज चल रहा है, संबंधित मरीजों को वहां भेज दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










