मुजफ्फरपुर : गैंग रेप के चारों नामजदों को पुलिस ने दबोचा

पटना : मुजपफरपुरजिले के कटरा में हुए गैंग रेप के चारों नामजद आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि गैंग रेप के बाद आरोपितों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. यह वीडियो वायरल भी हो गया था. घटना की जानकारी होने के बावजूद पंचायत की ओर […]
पटना : मुजपफरपुरजिले के कटरा में हुए गैंग रेप के चारों नामजद आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि गैंग रेप के बाद आरोपितों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. यह वीडियो वायरल भी हो गया था. घटना की जानकारी होने के बावजूद पंचायत की ओर से मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया था. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए चारों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही घटना को अंजाम देनेवाले आरोपितों को मदद देनेवाले तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस द्वारा की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक,28 सितंबर की रात दुर्गापूजा का मेला देख कर लौट रही एक नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही गगन कुमार, सचिन कुमार, रोशन कुमार और अनीश कुमार नामक युवक ने गैंग रेप करके अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत ने मामले को दबाने का भी प्रयास किया था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर चारों मुख्य आरोपितों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही पंचायत करके मामले को दबवाने वालों को भी पुलिस चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.घटना के तीन आरोपित सोमवार की देर रात ही गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है. जबकि, चौथे आरोपित को मंगलवार की दोपहर में गिरफ्तार किया गया.
घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी यूएन वर्मा ने बताया कि घटना के आरोपितों को पकड़ने के लिए डीएसपी पूर्वी के नेतृत्व में विशेष टीम बना कर छापेमारी की जा रही थी. सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.घटना को दबाने का प्रयास करने के लिए पंचायती करनेवाले तीन अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपितों पर न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कार्यवाही की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




