शिक्षकों के वेतन को मिले 1.12 अरब

मुजफ्फरपुर: शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन के लिए जिले को एक अरब 12 करोड़ 74 लाख 23 हजार रुपये जारी किया है. इतनी राशि से शिक्षकों के करीब एक वर्ष का नियमित भुगतान होने की उम्मीद है. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने बताया कि इस पैसे […]
सोमवार को जिला कोषागार में राशि निकासी के लिए बिल जमा होने की उम्मीद है. इस बीच स्थानीय अधिकारियों पर शिक्षकों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. कहा, राशि आने के बाद भी विभाग की लापरवाही का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना होगा.
राशि आवंटन के बाद भी सकरा, कुढ़नी, पारू, मोतीपुर, मुशहरी व मड़वन प्रखंड से शिक्षकों का पूर्व प्राप्ति रसीद डीपीओ स्थापना कार्यालय में राशि निकासी के लिए जमा नहीं हुआ है. संगठन का कहना है कि ईद के मौके पर भुगतान नहीं होता देख बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष आत्मदाह की घोषणा की गयी थी. इसके बाद बिहार सरकार ने शिक्षकों के वेतन भुगतान पर फैसला लिया. यह आंदोलन की बड़ी सफलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




