10 कट्ठा गेहूं की फसल राख, प्राथमिकी दर्ज
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

10 कट्ठा गेहूं की फसल राख, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
अहियापुर थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला के पास शिवराहा वासुदेव गांव निवासी श्याम बाबू राय के खेत में लगी आग में 10 कठ्ठा में गेहूं की फसल राख हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मिलने पर श्याम बाबू राय अपने खेत पर पहुंचे. उनका पूरा गेहूं जलकर राख हो गया था. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. अहियापुर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाया. पुलिस की पूछताछ में स्थानीय एक नामजद आरोपी पर आग लगाने का शक जताया है. पीड़ित श्याम बाबू राय ने अहियापुर थाने में एक आरोपी को नामजद करते हुई प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










