ePaper

अरे गजब! भूत लेने आता है राशन, मशीन में लगाता है अंगूठा, हैरान कर देगी यह घटना

Updated at : 03 Apr 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur news

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मरा हुआ व्यक्ति डीलर के पास हर महीने राशन के लिए आता था. वह पीडीएस मशीन में अंगूठा लगाकर राशन उठाता था. जब यह बात सबके सामने आई तो सब हैरान रह गए. जानिए खबर की पूरी सच्चाई…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मरे हुए व्यक्ति का आत्मा डीलर के पास राशन लेने आता था. इतना ही नहीं वह पीडीएस की मशीन पर अंगूठा भी लगाता था. इस खबर ने सब को हैरान कर दिया है. राहुल कुमार नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके पिता शंकर साह की मृत्यु 16 जून 2023 को हो चुकी है, लेकिन फिर भी उनके नाम पर राशन का उठाव जारी है. राहुल ने डीलर से जब संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनके पिता नियमित रूप से आधार कार्ड लेकर आते हैं और अंगूठा लगाकर राशन ले जाते हैं. यह सुनकर राहुल हैरान रह गए, क्योंकि वह अपने पिता का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. पूरा मामला जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड, सुन्दर बाग का है.

पिताजी ले जाते हैं राशन

राहुल ने डीलरों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. उन्होंने इसके खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. राहुल का कहना है कि उनके पिता शंकर साह की मृत्यु 16 जून, 2023 को और उनकी मां की मृत्यु 19 जुलाई, 2023 को हो चुकी है. बावजूद इसके, उनके पिताजी के नाम से राशन का उठाव बराबर हो रहा है. उन्होंने बताया कि मेरे पास राशन कार्ड नहीं है, सिर्फ राशन कार्ड का नंबर है, जिस नंबर से जानकारी लेने पर मुझे पता चला कि मेरे पिताजी के नाम से कोई फर्जी तरीके से राशन उठा रहा है. 

निष्पक्ष जांच की मांग

साथ ही यह बात भी सामने आई है कि राशन का उठाव अलग-अलग जगहों से हो रहा है. जब मैंने इन सभी डीलरों से संपर्क किया तो इन सभी के द्वारा मुझे बताया गया कि आपके पिताजी बराबर आधार कार्ड लेकर आते हैं और अपना अंगूठा लगाकर राशन लेकर चले जाते हैं. अब इस मामले में मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ALSO READ: Love Affair: दो दोस्तों का एक दूसरे की पत्नी से अफेयर, 3 साल तक लिव-इन में रही, अब चाहिए तलाक…

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन