ePaper

Love Affair: दो दोस्तों का एक दूसरे की पत्नी से अफेयर, 3 साल तक लिव-इन में रही, अब चाहिए तलाक…

Updated at : 03 Apr 2025 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
love affair

सांकेतिक तस्वीर

Love Affair: बिहार में दो दोस्तों का एक दूसरे की पत्नी के साथ अफेयर देखने को मिला है. दोनों एक दूसरे की पत्नी के साथ लिव इन में रह रहे हैं. अब एक दोस्त की पत्नी पर गोलीबारी हुई है. जख्मी महिला ने पति और अपने प्रेमी के साले पर हमले का आरोप लगाया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Love Affair: पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति के दोस्त और अपने प्रेमी के साथ स्कूल जा रही शिक्षिका सोनी भारती पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हमले में शिक्षिका को पीठ में गोली लगी है. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के पीछे अवैध संबंध और प्रॉपर्टी का विवाद जुड़ा है. सोनी का पति चितरंजन आर्मी में है और उसका प्रेमी बजरंगी आर्मी से रिटायर है. बजरंगी और चितरंजन आपस में दोस्त हैं और दावा है कि दोनों का एक दूसरे की पत्नी से अफेयर है. पूरा मामला पूर्णिया के मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के वनभाग गांव का है.

पति के दोस्त के साथ 3 साल से लिव-इन…

हमले में घायल शिक्षिका सोनी भारती का कहना है, “2006 में मेरी शादी चितरंजन से हुई थी. हमारे दो बच्चे हैं. चितरंजन और बजरंग दोनों आर्मी में थे और आपस में अच्छे दोस्त भी. 2002 में बजरंग ने वीआरएस लेकर आर्मी की नौकरी छोड़ दी. वो पूर्णिया आ गया. मेरे पति और बजरंग ने पूर्णिया के न्यू सिपाही टोला में जमीन खरीदी और आसपास ही दोनों ने घर बनवाया. अगल-बगल में घर होने की वजह से मेरे पति चितरंजन का बजरंग की पत्नी सविता से अफेयर हो गया और वे दोनों 2024 में कश्मीर चले गए, जहां चितरंजन की पोस्टिंग है. इसके बाद मैंने अपने बच्चों को मायके भेज दिया. उधर, बजरंग भी अपने बच्चों के साथ घर में अकेले रहते थे. उनका मेरे घर आना-जाना लगा रहता था. हमलोग आपस में एक दूसरे का दुख बांटते थे. इसी क्रम में बजरंग और मैं करीब आ गए. करीब 3 साल से लिव इन में रहने लगे. 7 महीने पहले मैंने चितरंजन से तलाक का केस फाइल किया है, जो अभी कोर्ट में लंबित है.”

पति ने भेजे थे गुंडे

सोनी ने आगे बताया, “मेरे पिता के पास अच्छी प्रॉपर्टी है. उसी पर मेरे पति की प्रेमिका (बजरंग की पत्नी) की नजर है. वो मेरे पति पर प्रॉपर्टी हथियाने का दबाव बनाती है. इससे पहले भी मेरा पति मुझे धमकी देता रहता था. पति चितरंजन ने बजरंग के साले के साथ मिलकर तीन बार मेरी हत्या की साजिश रची, लेकिन मैं बच गई. इस बार भी मेरे पति के इशारे पर मुझे मारने के लिए गुंडे भेजे गए थे. उन्हीं लोगों ने फायरिंग की है.” वहीं, महिला टीचर की बेटी ने कहा कि उसके पापा को फंसाया जा रहा है. बजरंग ने भी अपनी पत्नी सविता से तलाक की अर्जी दी है.

बता दें, सोनी भारती कटिहार जिले के उतक्रमित मिडिल स्कूल कचड़ौ पश्चिम में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं.

ALSO READ: Gopal Mandal: स्कूल की बाउंड्री तोड़े जाने पर आग-बबूला हुए विधायक गोपाल मंडल, DM को दी चुनौती!

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन