मुजफ्फरपुर: शादी में मायके आयी महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

Updated at : 05 Jun 2023 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर: शादी में मायके आयी महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

शादी समारोह में मायके मुजफ्फरपुर आयी एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया. महिला की हालत नाजुक है. उसका इलाज शहर के एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. शादी समारोह में मायके मुजफ्फरपुर आयी एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया. महिला की हालत नाजुक है. उसका इलाज शहर के एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है. मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपित पड़ोसी को धर दबोचा है. बताया जा रहा है कि आरोपित नशे में धुत था. महिला जब बरामद हुई तो उसके हाथ-पैर बांधे हुए थे.

देर रात युवक घर में घुस आया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात आरोपी युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया. पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए, फिर उसे अपना शिकार बनाया. पीड़ित महिला का मायका मनियारी इलाके में है. वह एक शादी समारोह में शामिल होने आयी थी. आरोपी युवक उसके पड़ोस का ही रहने वाला है. वह देर रात सोने के लिए गयी थी. इसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया. सुबह महिला बेहोशी की हालत में बरामद हुई. जब होश आया तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने 112 गस्ती दल को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी भागकर अपने घर में छिप गया था. आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने महिला को जांच के लिए देर रात ही एसकेएमसीएच भेज दिया. इस मामले में मनियारी एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. दुष्कर्म की शिकार महिला का एसकेएमसीएच में इलाज कराया जा रहा है. महिला के बयान के बाद मामले में और बातें सामने आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन