ePaper

शिव सर्किट से जुड़ेगा गरीबनाथ धाम, 15 महीने में विश्वस्तरीय होगा मुजफ्फरपुर जंक्शन

Updated at : 19 Jul 2025 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

Muzaffarpur Garibnath Dham will be connected to Shiva Circuit

Muzaffarpur Junction: रेलवे अब मुजफ्फरपुर से बाबा गरीबनाथ धाम को काशी विश्वनाथ से जोड़ेगा जिससे शिव सर्किट बनेगा. इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur: रामायण सर्किट, माता सिया जानकी की धरा से अयोध्या धाम श्रीराम की भूमि पर अमृत भारत, वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलाने के बाद अब रेलवे ने शिव सर्किट से जोड़ने का बड़ा फैसला लिया है. बाबा गरीबनाथ की नगरी मुजफ्फरपुर, बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर और बनारस के काशी विश्वनाथ को शिव सर्किट बनाकर रेल सेवा से जोड़ने की तैयारी की गई है.

शिव सर्किट पर काम में तेजी

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सह सीईओ सतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रेल के विकास और रामायण, शिव सर्किट पर बहुत ही तेज गति से काम चल रहा है. इसकी रिपोर्ट रेल मुख्यालय से ली जाएगी. उसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा. इसके बाद उन्होंने कहा कि बिहार को रेल क्षेत्र में सबसे अधिक विकास करना है. इस कड़ी में मुजफ्फरपुर स्टेशन को ग्रीनफील्ड स्टेशन बनाने पर जोड़ दिया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार को मिलेगी और ट्रेनें

चेयरमैन ने कहा कि जांचोपरांत कुछ डिजाइन में बदलाव किया गया है. जिसकी वजह से थोड़ी देरी हुई, लेकिन 15-18 महीने में मुजफ्फरपुर जंक्शन विश्वस्तरीय बन जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत सारे स्टेशन अमृत भारत योजना के तरह बनाए जा रहे हैं. सभी रेलमंडल मुख्यालय में नई व अत्याधुनि ट्रेनें दी गई हैं और दी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बिहार को दी 5385 करोड़ की रेल प्रोजेक्ट की सौगात, रेलखंड के दोहरीकरण का भी किया उद्घाटन-शिलान्यास

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन