सिलीगुड़ी से छपरा जा रही बस मुजफ्फरपुर में पलटी, 40 यात्री थे सवार…18 से ज्यादा घायल

Updated at : 29 Jun 2024 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur bus accident

सिलीगुड़ी से छपरा जा रही बस मुजफ्फरपुर में पलटी

Muzaffarpur Bus Accident: शनिवार को सिलीगुड़ी से छपरा जा रही एक यात्री से भरी बस बेकाबू होकर मुजफ्फरपुर में पलट गई. जिसमें 18 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Bus Accident: शनिवार को सिलीगुड़ी से छपरा जा रही एक यात्री से भरी बस बेकाबू होकर मुजफ्फरपुर में पलट गई. जिसमें 18 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि बस के चालक को अचानक से नींद आ गई जिस वजह से यह घटना घटी है.

वहीं, बस पलटने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो घटनास्थल पर भिड़ जमा हो गई थी. मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के NH-57 कोनहारा के पास का यह मामला बताया जा रहा है.

40 लोगों से भरी थी बस

बता दें कि बंगाल के सिलीगुड़ी से छपरा जा रही बस अचानक पलट गई. जिसके बाद लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे. चश्मदीदों के मुताबिक बस की रफ्तार कम थी जिस वजह से बड़ी घटना होने से टल गई.

देर किए बिना घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बोचहा थाना को दी. जिसके बाद सूचना मिलते ही बोचहा थाना की पुलिस देर किए बिना घटनास्थल पर पहुंची. घटना में घायल सभी लोगो को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती करा दिया गया है. जहां सभी घायलों का इलाज जारी है.

पुलिस ने क्या कहा-

घटना को लेकर बोचहा थाना की पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र के कोनहारा चौक के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती कराया गया है. कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है. मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज जारी है. वहीं, दो अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी दुर्घटना का शिकार हुई बस को भी घटनास्थल से हटाया जा रहा है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन