स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड व मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से युवा तकनीकी रूप से होंगे सशक्त

Updated at : 09 May 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड व मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से युवा तकनीकी रूप से होंगे सशक्त

महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है.

विज्ञापन

बढ़ौनियां में छात्रों को दी गई स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी, नवीन मतदाताओं को दिलाई गई शपथ संग्रामपुर जिला पंजीयन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), मुंगेर द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के राजकुमार एवं लाल जी उच्च विद्यालय, बढ़ौनियां में सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जबकि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए छात्र-छात्राओं के बीच काउंसेलिंग किया गया. डीआरसीसी मैनेजर सुनीरा प्रसाद ने बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी. उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं डिजिटल दक्षता को मजबूत करने पर बल दिया गया. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों से अवगत कराई और कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है. मौके पर निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) के तहत लोकतंत्र की महत्ता, मतदान की प्रक्रिया एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने की जानकारी दी गई. वहीं नवीन मतदाताओं को शपथ दिलाई गई कि वे किसी भी दबाव या प्रलोभन में आए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे. मौके पर बीडीओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, बीएलओ, स्थानीय मतदाता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन