प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह पर मातृशक्ति को किया सम्मानित

सदर अस्पताल परिसर में आयोजन
मुंगेर. प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह के चौथे दिन सदर अस्पताल परिसर में एक कदम मातृ शक्ति की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मेयर कुमकुम देवी, डॉ अर्चना, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने एक दर्जन से अधिक नर्स, आशा, जीविका समूह की महिलाओं को सम्मानित किया. वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा रहा है. स्वच्छता और स्वास्थ्य का सवाल महत्वपूर्ण है. जन औषधि ने इसका ख्याल रखा है. जनऔषधि परियोजना के जरिये भी महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों की महिला और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए यह केंद्र बहुत ही सहायक है. वक्ताओं ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक किसी भी मरीज के इलाज के दौरान होने वाले खर्च का 70 प्रतिशत अकेले दवाओं पर खर्च हो जाता है. जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती जेनेरिक दवाओं का मिलना लोगों के लिए राहत की बात है. वक्ताओं ने कहा कि जन औषधि केंद्र महिलाओं को बचत, सुरक्षा और सुरक्षा की गारंटी प्रदान करता है . मौके पर कंद्र संचालक राकेश कुमार, संजय पोद्दार, अशोक पटेल, ललित, विक्की घोष, गोविंद, रघुवंश नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




