पति ने पहले पत्नी को बुरी तरह से पीटा, बाद में सदर अस्पताल में कराया भर्ती

Updated at : 07 Mar 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
पति ने पहले पत्नी को बुरी तरह से पीटा, बाद में सदर अस्पताल में कराया भर्ती

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव में शुक्रवार को विकास कुमार ने अपनी ही पत्नी रूपम देवी को डंडे से पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव में शुक्रवार को विकास कुमार ने अपनी ही पत्नी रूपम देवी को डंडे से पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. कुछ देर बात जब पति का गुस्सा शांत हुआ तो वह पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि बांक गांव निवासी 45 वर्षीय विकास कुमार शुक्रवार को घर पहुंचा तो उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. विकास ने घर में रखे डंडे को निकाला और पत्नी की बुरी तरह से धुनाई कर दिया. पत्नी को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे पति विकास ने बताया कि 2011 में उसकी शादी हुई. जिससे दो बेटा व एक बेटी भी है. पिछले एक साल से पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चलने लगा. कई बार उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन वह झगड़ा करने लगती थी. आज जब मैं घर आया तो मेरी पत्नी फोन पर उससे बात कर रही थी. मुझे गुस्सा आया और मैंने उसे पीट दिया. इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि महिला का दाहिना हाथ और पांव दोनों टूट गया हैं. इधर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी. घर पर कोई नहीं मिला. ग्रामीणों ने बताया कि इलाज के लिए पति ही पत्नी को सदर अस्पताल ले गया है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन