महिलाओं को बुके व गुलाब देकर किया सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को जमालपुर में विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन कियाग गया.
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
जमालपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को जमालपुर में विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन कियाग गया. साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार प्रकट किये. पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर में कार्यरत महिलाओं द्वारा महिला दिवस मनाया गया. जिसमें महिला कर्मी आरती देवी द्वारा मार्शल प्रज्वलित कर शेड का भ्रमण किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रिचा घोष, ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी ने काव्य पाठ किया. वहीं विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. मौके पर डीजल शेड के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर (डीजल) केके दास, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता प्रह्लाद कुमार आदि मौजूद थे. लायंस क्लब जमालपुर लौहनगरी द्वारा स्टेशन परिसर में महिलाओं को सम्मानित किया गया. जिसमें रेल थाना और रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट में कार्यरत महिला कर्मियों को बुके तथा गुलाब देकर सम्मानित किया गया. इसमें जीआरपी कर्मी अलविदा हंसदा, मधु कुमारी, स्वीटी सिंह, अंजली कुमारी, गजाला परवीन, मोनिका कुमारी, सुमन, लता, मीणा, अंकिता और शोभा कुमारी शामिल थी. मौके पर पूर्व अध्यक्ष रंजीत प्रसाद सुनील कुमार, ओमप्रकाश आर्य, रजत मस्कारा, रजनी कुमारी, डॉ कविता लाल, मौजूद थी. वहीं ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन महिला शाखा जमालपुर कारखाना की सचिव नूतन देवी द्वारा सभी महिला रेल कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी गई. साथ ही सभी को महिला दिवस का कार्ड लगाया गया. मौके पर नूतन देवी, सुजाता कुमारी, मधु कुमारी, सोनी, निशा मिश्रा, कविता, प्रियंका मौजूद थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










