ePaper

स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति सभी रहें सजग, नियमित रूप से पोर्टल पर डाटा करें अपलोड

Updated at : 04 Nov 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति सभी रहें सजग, नियमित रूप से पोर्टल पर डाटा करें अपलोड

राज्य स्तर पर जिले का डाटा गिर रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर ————————- सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटे स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन साप्ताहिक समीक्षा बैठक की. जिसमें जिले के सभी प्रखंड प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, बीसीएम, बीएचएम और एचडबलूसी के सीएचओं जुड़े थे. इस दौरान डीपीएम ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति सजग रहने तथा सभी प्रकार के डाटा को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. डीपीएम ने कहा कि जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाएं जैसे प्रतिरक्षण, एएनसी, एनसीडी आदि कार्यक्रमों में देखा जा रहा है कि नियमित रूप से प्रखंड स्तर पर डाटा अपलोड नहीं किया जा रहा है. जिससे राज्य स्तर पर जिले का डाटा गिर रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति सभी सजग रहे और नियमित रूप से स्वास्थ्य कार्यक्रमों का डाटा अपलोड करें. इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड नियमित रूप से भाव्या पोर्टल पर मरीजों का डाटा अपलोड करें. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल सहित सभी एचडब्लूसी पर उपलब्ध दवा, जांच व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के तहत जो भी सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध होनी चाहिए. उसे पूरा रखें. उन्होंने कहा आने वाले समय में सीआरएम का दौरा मुंगेर में होना संभावित है. ऐसे में सभी स्वास्थ्य संस्थान पूरी तरह तैयार रहें. खासकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं को बनाये रखें. मौके पर डैम संजीव कुमार, डीपीसी सुजीत कुमार, डीएसएम निखिल राज, डिस्ट्रीक एमएनई शिशिकांत प्रकाश, आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ संजय कुमार, डॉ सामंत मनीष देव, संदीप कुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन