मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन 486 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Updated at : 19 Feb 2026 8:18 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 22 केंद्रों पर ली जा रही है
विज्ञापन
मुंगेर.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 22 केंद्रों पर ली जा रही है. इसके तीसरे दिन गुरुवार की परीक्षा में कुल 19,126 परीक्षार्थियों में 18,640 परीक्षार्थी उपस्थित व 486 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें पहली पाली में दूसरी भारतीय भाषा संस्कृत, अरबी, फारसी तथा भोजपुरी विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 10,256 परीक्षार्थियों में 10,016 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में भी दूसरी भारतीय भाषा संस्कृत, अरबी, फारसी तथा भोजपुरी विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 8,870 परीक्षार्थियों में 8,624 परीक्षार्थी उपस्थित व 246 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, अब चौथे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में होगी. जिसमें दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली जायेगी. इधर, तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली के बाद विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कई केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही. सदर अस्पताल रोड, भगत सिंह चौक, नगर निगम रोड, पूरबसराय आदि क्षेत्रों में परीक्षा के बाद जाम की स्थिति बन गयी. जिसमें फंसे वाहन रेंगते नजर आये. जबकि इस जाम में फंसे आमजन और परीक्षार्थी भी पूरी तरह परेशान रहे.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




