मुंगेर विश्वविद्यालय ने साइबर सुरक्षा पर शुरू किया ऑनलाइन ईएलपी कोर्स

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने साइबर सुरक्षा पर शुरू किया ऑनलाइन ईएलपी कोर्स

2 से 31 जुलाई तक 18 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए संचालित किया जाएगा.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई ने साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) कोर्स प्रारंभ किया है. ईएलपी कोर्स 30-दिवसीय हाइब्रिड मॉडल में संरचित पहल है. जिसे माई भारत पोर्टल और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया गया है. इसका उद्देश्य युवाओं को एक मिश्रित शिक्षण मॉडल के माध्यम से आवश्यक साइबर सुरक्षा कौशल से लैस करना है. जिसमें डिजिटल शिक्षण और क्षेत्र-आधारित प्रदर्शन दोनों शामिल है. एमयू के एनएसएस कॉडिनेटर डा. मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय नॉलेज इंस्टीट्यूशन के रूप में माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत है. इस कोर्स के लिए बीस सीट निर्धारित किया गया है. जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक है. इस कोर्स को करने के लिए माई भारत पोर्टल और मुंगेर विश्वविद्यालय के ईएलपी पर विद्यार्थियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है. इस कोर्स को एनएसएस इकाई द्वारा 2 से 31 जुलाई तक 18 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए संचालित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा ईएलपी में दो भाग शामिल हैं. इसमें पहला – 14सी पोर्टल पर साइबर हाइजीन ऑनलाइन कोर्स भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा डिजाइन किया गया. जो 12 घंटे का ऑनलाइन साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम सभी के लिए अनिवार्य है. वहीं दूसरा अनुभवात्मक शिक्षा 120 घंटे का है. ऑनलाइन कोर्स के सफल समापन के बाद युवा प्रतिभागियों को फील्ड वर्क के माध्यम से व्यावहारिक शिक्षा के लिए ज्ञान संस्थान से कुछ परियोजनाओं पर कार्य कराया जायेगा. जिसमें 40 घंटे का कार्यशाला और 80 घंटे का फील्ड वर्क होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन