ePaper

तारापुर दियारा बहियार में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन कारीगर गिरफ्तार

Updated at : 03 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
तारापुर दियारा बहियार में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन कारीगर गिरफ्तार

जिला पुलिस और एसटीफ ने शुक्रवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा बहियार में गंडक और गंगा नदी के बीच खाली जमीन पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया.

विज्ञापन

तीन मैगजीन लगा पिस्टल सहित हथियार बनाने का उपकरण बरामद प्रतिनिधि, मुंगेर. जिला पुलिस और एसटीफ ने शुक्रवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा बहियार में गंडक और गंगा नदी के बीच खाली जमीन पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. जहां से पुलिस ने चार बेस मशीन, तीन मैगजीन लगा पिस्टल, एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, एक अर्द्धनिर्मित मैगजीन, एक ड्रिल मशीन, कारतूस और तीन मोबाइल के साथ हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया. इस दौरान तीन कारीगर काे भी गिरफ्तार किया गया है. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि तारापुर दियारा के गंडक नदी के बीच खाली स्थान पर अवैध रूप से हथियार का निर्माण हो रहा है. जिसकी सूचना के बाद एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सहित पुलिस जवानों ने तारापुर दियारा के गंडक बहियार में छापेमारी की. जहां पांच लोग हथियार बनाने में जुटे थे. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे. इसमें से तीन कारीगरों को पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया, जबकि दो भागने में सफल रहे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कारीगर में सीताकुंड निवासी सौरभ कुमार, लक्ष्मीपुर गैरा पहाड़ निवासी विपिन सिंह व सीताकुंड निवासी राजा राज सिंह है. एसपी ने बताया कि दियारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर टीकारामपुर में एसटीएफ कैंप बनाया गया है. जिसके साथ पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन