फरक्का एक्सप्रेस से 36 केन विदेशी बियर व शराब की बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार, सीआईबी-आरपीएफ की कार्रवायी

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब और शराब तस्कर के साथ आरपीएफ और सीआईबी अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर RPF और CIB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. फरक्का एक्सप्रेस से उतर रहे एक संदिग्ध तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शराब को जमालपुर और आसपास के इलाकों में खपाने की फिराक में था.

विज्ञापन

Jamalpur RPF Action: जमुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात एक शराब तस्कर को विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया. फरक्का एक्सप्रेस से उतरे संदिग्ध युवक के पास से 36 केन विदेशी बियर समेत कई महंगी शराब की बोतलें बरामद हुईं. आरोपी शराब की खेप जमालपुर और आसपास के इलाकों में खपाने की फिराक में था. गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना मुंगेर के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधि देख हुयी कार्रवाई

जमालपुर रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा रविवार मध्यरात्रि स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. इसी दौरान 15733 अप बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची. ट्रेन से एक युवक पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध स्थिति में उतरा और तेजी से बाहर जाने लगा.

भागने की कोशिश, जवानों ने दबोचा

सीआईबी इंस्पेक्टर ने युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से प्लेटफॉर्म संख्या चार की ओर बढ़ने लगा. जवानों ने पीछा कर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के समीप उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी भीष्म यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में बताई.

बैग से बरामद हुई विदेशी शराब

Jamalpur RPF Action: तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से हॉवर्ड 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बियर के 36 केन बरामद किए गए. वहीं पिट्ठू बैग से 750 एमएल की एक बोतल सुपर सेलेक्ट रम, 750 एमएल की एक बोतल मैजिक मोमेंट रीमिक्स लेमन फ्लेवर्ड वोडका तथा 750 एमएल की एक बोतल मैजिक मोमेंट रीमिक्स ऑरेंज फ्लेवर वोडका बरामद हुई.

बंगाल से लाई गई थी शराब की खेप

सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा ने बताया कि बरामद सभी विदेशी शराब का निर्माण जून महीने में हुआ था और यह केवल पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए अधिकृत थी. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि फरक्का एक्सप्रेस के माध्यम से शराब की खेप बंगाल से लाकर जमालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से बेचने की तैयारी थी.

उत्पाद विभाग को सौंपा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना मुंगेर को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन