आज इतिहास बन जायेगा अंग्रेजों के जमाने का दो रेल ब्रिज

Updated at : 01 Mar 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
आज इतिहास बन जायेगा अंग्रेजों के जमाने का दो रेल ब्रिज

इन दोनों रेलवे ब्रिज का निर्माण रेल इंजन कारखाना जमालपुर की स्थापना के समय ही किया गया था

विज्ञापन

जमालपुर. रविवार को जमालपुर में अंग्रेजी शासन काल में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बनाया गया दो रेलवे ब्रिज इतिहास के पन्नों में दफन हो जायेगा. इन दोनों रेलवे ब्रिज का निर्माण रेल इंजन कारखाना जमालपुर की स्थापना के समय ही किया गया था. रेल इंजन कारखाना जमालपुर की स्थापना 8 फरवरी 1862 ई. को की गई थी. जानकार बताते हैं कि उससे पहले इन दोनों ब्रिज का निर्माण किया गया था. बता दें कि रेलवे ब्रिज जमालपुर शहर के हृदय स्थली जुबली वेल चौक पर स्थित है. जिसे यहां के लोग जुबली वेल रेलवे ब्रिज के नाम से जानते हैं. यह ब्रिज शहर के पश्चिमी इलाके को पूर्वी इलाके से जोड़ता था. यही एकमात्र ब्रिज था, जिससे होकर छोटे और बड़े वाहन की आवाजाही होती थी. रेलवे ने वर्ष 2016 से इस ब्रिज को सुरक्षा दृष्टिकोण से हटाने का निर्णय लिया और इसके समानांतर एक दूसरा ओवर ब्रिज तैयार किया गया. जिससे होकर वाहनों का परिचालन हो रहा है. वहीं जमालपुर स्टेशन समीप एक छोटा ब्रिज भी अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था. जिसे स्थानीय लोग छोटी पुल कहते हैं. इस छोटी पुल की यह विशेषता थी कि इससे होकर मोटरसाइकिल या अन्य वाहन तो नहीं चल सकते थे, लेकिन पैदल या साइकिल से लोगों का आवागमन होता था. रेल इंजन कारखाना जाने वाले रेल कर्मियों के लिए इस छोटी पुल का निर्माण किया गया था. दोनों रेलवे ब्रिज के 100 साल पूरे हो जाने के बाद इन्हें हटाने का निर्णय लिया गया है. रविवार को यह दोनों पुल इतिहास के पन्नों में दफन हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन