ePaper

घर के आगे लगी दो बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Aug 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
घर के आगे लगी दो बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/असरगंज खड़गपुर एवं असरगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय है, जो लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. जिससे वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है. बीते दो माह के अंदर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कई बाइकों की चोरी हो चुकी है. बाइक चोर गिरोह द्वारा कभी रात के अंधेरे में तो कहीं दिनदहाड़े आंखों के सामने से बाइक चोरी कर ले रहे हैं. सोमवार की रात भी चोरों ने साडोव एवं बैजलपुर गांव में घर के सामने से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि साडोव गांव निवासी सोनू कुमार ने अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक बीआर08एन-9353 घर के सामने बासा में लगाई थी. सुबह जाकर देखा तो चोरों ने रात्रि में बाइक की चोरी कर ली. जिसके बाद सोनू ने बाइक चोरी की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है. जबकि चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में इजाफा हुआ है और बाइक मालिक परेशान हैं. असरगंज : थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में घर के सामने खड़ी एक बाइक की चोरों ने चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित कुणाल कुमार ने बताया कि रात 10 बजे अपनी होंडा साइन बाइक बीआर08एम-0524 घर के आगे खड़ी की थी. सुबह 5 बजे जब वे बाहर निकले तो देखा कि बाइक गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कहीं कोई पता नहीं चला तो असरगंज थाना में लिखित शिकायत की. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस बाइक की बरामदगी एवं चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन