ePaper

स्नातक पार्ट-3 में अबतक कुल 24,588 नामांकन

Updated at : 27 May 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 में अबतक कुल 24,588 नामांकन

30 मई तक विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर 26 मई से दोबारा पोर्टल खोला है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों को 26 मई से दोबारा नामांकन का मौका दिया गया है. जिसमें 30 मई तक विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा. नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इधर पूर्व की प्रक्रिया को मिलाकर उक्त सत्र में कुल 24,588 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 21,862, विज्ञान संकाय में 2,397 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 329 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

10 जून तक वोकेशनल के नये सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन

मुंगेर . एमयू अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि बीसीए एवं बीबीए के नये सत्र में नामांकन को लेकर 27 मई मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसमें नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिये विद्यार्थियों को एक हजार रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं नामांकन के लिये आवेदन के पश्चात विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिये संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन