ePaper

शराब तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण को लेकर टॉल फ्री व मद्य निषेघ थानों का नंबर जारी

Updated at : 10 Oct 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण को लेकर टॉल फ्री व मद्य निषेघ थानों का नंबर जारी

चुनावी मौसम आते ही शहर से लेकर गांव तक देसी व विदेशी शराब की तस्करी ने जोड़ पकड़ ली है

विज्ञापन

मुंगेर. चुनावी मौसम आते ही शहर से लेकर गांव तक देसी व विदेशी शराब की तस्करी ने जोड़ पकड़ ली है. इसपर पूर्ण नियंत्रण को लेकर सहायक आयुक्त मद्यनिषेघ मुंगेर विकेश कुमार ने टॉल फ्री नंबर के साथ ही उत्पाद थाना का नंबर सार्वनिक करते हुए आम लोगों से अपील की कि कहीं भी शराब अथवा मादक पदार्थ की तस्ककरी की जानकारी होने पर इन नंबर पर कॉल करें. पहचान की गोपनीयता बरकरार रखते हुए तत्काल उस सूचना पर कार्रवाई की जायेगी. सहायक आयुक्त मद्यनिषेघ ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. पुलिस और मद्यनिषेघ विभाग इसके अनुपालन के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. लेकिन आमजन के सक्रिय सहयोग के बिना इस उद्देश्य की प्राप्ति नहीं की जा सकती है. विधानसभा चुनाव के दौरान शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण के लिए आम जन द्वारा शराब एवं अन्य मादक पदार्थो के निर्माण, व्यापार एवं उपयोग से संबंधित शिकायत एवं व सूचना पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग के साझा किया जाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि टॉलफ्री नंबर 15545 या 18003456268 पर कोई भी व्यक्ति इसको लेकर सूचना व शिकायत कर सकते हैं. जबकि उन्होंने खुद अपना मोबाइल नंबर 9473400626, मद्यनिषेघ थाना सदर मुंगेर 7631297272 अथवा मद्यनिषेघ थाना तारापुर मुगेर के मोबाइल नंबर 9905018393 पर संपर्क कर शराब व मादक पदार्थों के निर्माण, व्यापार एवं उपयोग से संबंधित सूचना व शिकायत करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन