स्नातक सेमेस्टर-3 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Updated at : 04 Mar 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-3 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 5 मार्च तक का दिया गया है समय

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों के लिए 3 मार्च से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. इसमें विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 5 मार्च तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये थे. वैसे विद्यार्थी 3 से 5 मार्च के बीच विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसमें विद्यार्थियों को 600 रुपये परीक्षा फॉर्म के साथ 100 रुपये का विलंब शुल्क कुल 700 रुपये जमा करना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 26,898 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 23,955, विज्ञान संकाय में 2,646 तथा वाणिज्य संकाय में 297 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन समाप्त

मुंगेर. एमयू ने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को 3 और 4 मार्च को नामांकन व रजिस्ट्रेशन का मौका दिया था. इसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गयी. इसमें उक्त सत्र में कुल 25,751 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 22,918, विज्ञान संकाय में 2,541 तथा वाणिज्य संकाय में 292 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

बीएड पार्ट-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू ने अपने पांच बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. इसमें विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 5 मार्च तक का समय दिया है. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वे विद्यार्थी 3 से 5 मार्च के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों के लिए संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन