कल तक स्नातक सेमेस्टर-3 में परीक्षा फॉर्म भरने का समय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 5:57 PM

विज्ञापन

विद्यार्थी 3 से 5 मार्च के बीच विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 के लिये सोमवार से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 5 मार्च तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये थे. वैसे विद्यार्थी 3 से 5 मार्च के बीच विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थियों को 600 रूपये परीक्षा फॉर्म के साथ 100 रूपये का विलंब शुल्क कुल 700 रूपये का शुल्क जमा करना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

—————————————-

स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर .एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को सोमवार से दोबारा नामांकन और रजिस्ट्रेशन का मौका दिया है. जिसमें 4 मार्च तक विद्यार्थियों को नामांकन व रजिस्ट्रेशन का समय दिया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगा.नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पूर्व में नामांकन से वंचित विद्यार्थी 3 और 4 मार्च को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करते हुये नामांकन ले सकते हैं. इस दौरान नये नामांकन लेने वाले विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं.

—————————————-

कल तक बीएड पार्ट-1 में रजिस्ट्रेशन का मौका

मुंगेर . एमयू ने अपने पांच बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये सोमवार से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 5 मार्च तक का समय दिया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 3 से 5 मार्च के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन