रविवार की छुट्टी में तीन घंटे बिजली गुल, उमस भरी गर्मी से बच्चों व बुजुर्गों को हुई सबसे अधिक दिक्कत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

Munger Power Cut : रविवार को मुंगेर में 33 केवी कर्णचौरा फीडर में पोल शिफ्टिंग के कारण 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घरों में पंखे और कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे.

विज्ञापन

Munger Power Cut : रविवार की छुट्टी का दिन मुंगेर शहरवासियों के लिए उमसभरी गर्मी के बीच परेशानी भरा रहा. 33 केवी कर्णचौरा फीडर में आरसीडी कार्य के तहत पोल शिफ्टिंग को लेकर दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. छुट्टी के दिन दोपहर में तीन घंटे बिजली गुल रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गये, जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे.

घरों में कैद बच्चों की बढ़ी बेचैनी

रविवार होने के कारण अधिकांश लोग घरों में मौजूद थे. ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. उमस के कारण बिना पंखे और कूलर के घरों में रहना मुश्किल हो गया. खासकर छोटे बच्चे गर्मी से परेशान और बेचैन नजर आये. कई लोगों ने राहत पाने के लिए घरों से बाहर निकलकर पेड़ की छांव और खुले स्थानों का सहारा लिया. बिजली पर निर्भर घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा. बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.

किला से पूरबसराय तक कई इलाके रहे प्रभावित

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कर्णचौरा एवं लालदरवाजा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े कई फीडर प्रभावित रहे. सोझी घाट, टाउन, सदर अस्पताल, हॉस्पिटल, पूरबसराय, किला, रेलवे, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान और मोगल बाजार फीडर में बिजली आपूर्ति बंद रही. इसके अलावा पूरा किला क्षेत्र, मुंगेर टाउन, बेलन बाजार, लल्लू पोखर, कौड़ा मैदान, बासुदेवपुर और चुरंबा समेत आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं रही.

पोल शिफ्टिंग के कारण लिया गया शटडाउन

विद्युत विभाग के अनुसार आरसीडी कार्य के तहत पोल शिफ्टिंग के लिए निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद की गयी थी. विभाग का कहना है कि पोल शिफ्टिंग का कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया. निर्धारित समय पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. हालांकि उमसभरी गर्मी में तीन घंटे की कटौती ने रविवार को शहरवासियों की परेशानी जरूर बढ़ा दी.


विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन