ePaper

मुंगेर शहर के दक्षिणी भाग में आज चार घंटे नहीं रहेगी बिजली

Updated at : 01 Jan 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर शहर के दक्षिणी भाग में आज चार घंटे नहीं रहेगी बिजली

विद्युत शक्ति उपकेंद्र बिंदवारा में होगा विंटर मेंटनेंस का कार्य

विज्ञापन

मुंगेर. शहर के दक्षिणी भाग में शुक्रवार को चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी. इसकी घोषणा विद्युत विभाग ने की है. इसके साथ ही उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा भी है कि विंटर मेंटनेंस कार्य के लिए बिजली काटी जायेगी. निर्धारित समय से पहले बिजली आधारित कार्य पूर्ण कर ले.

बताया जाता है कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र बिंदवारा में विंटर मेंटनेंस का कार्य शुक्रवार को किया जायेगा. इसके कारण उस पावर ग्रिड से बिजली की आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे काट दी जायेगी. बिजली अपराह्न तीन बजे तक कटी रहेगी. इसके कारण बिंदवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संबंधित सभी चारों फीडरों खोजा बाजार फीडर, मोखबीरा फीडर, पुलिस लाइन फीडर व पुरानीगंज फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

विदित हो कि चारों फीडर से शहर का दक्षिणी भाग जुड़ा हुआ है, यानी आधे शहर में शुक्रवार को चार घंटे तक बिजली कटी रहेगी. इधर इस कड़ाके की ठंड में चार-चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण हीटर, गिजर और ब्लोअर सभी ठप रहेगी. इससे शहर के नवटोलिया, बिंदवाड़ा, छोटी मिर्ज़ापुर, महद्दीपुर, कोइरीटोला, मुखबिरा, कासिम बाजार, हजरतगंज, पुरानीगंज, संदलपुर, शास्त्रीनगर, कौड़ा मैदान,पुलिस लाइन, शाह जुबैर रोड में बिजली नहीं रहेगी.

कहते हैं सहायक विद्युत अभियंता

सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि विंटर मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है. इसलिए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन