प्रतिमा विसर्जन के दौरान गढीरामपुर में जमकर चली लाठियां व पथराव, आधा दर्जन घायल

नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में शनिवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर गढ़ी और गढीरामपुर गांव के बीच जमकर मारपीट एवं पथराव की घटना हुई
मुंगेर. नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में शनिवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर गढ़ी और गढीरामपुर गांव के बीच जमकर मारपीट एवं पथराव की घटना हुई. जिसमें आधे दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना से गुस्साये गढ़ी के ग्रामीणों ने ग्रामीण पथ को जाम कर दिया. हालांकि नयारामनगर थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर जाम को समाप्त करा दिया. बताया जाता है कि गढ़ीरामपुर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी. जब शोभा यात्रा गढी गांव पहुंचा तो इस दौरान गढ़ीरामपुर के कुछ मनचले युवक मोटर साइकिल का प्रदर्शन करने लगा. इसी दौरान मोटर साइकिल से गढ़ी के एक युवक को धक्का लग गया. जिसके बाद उसे गढ़ी के लोगों ने दो-चार थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठियां चली. जबकि पथराव भी हुआ. जिसके कारण गढ़ी गांव के कई खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. साथ कुछ मोटर साइकिल व ई-रिक्शा का शीशा टूट गया. इस दौरान पूजा में तैनात पुलिस पदाधिकारी जवानों ने विवाद को नियंत्रित करने का प्रयास किया. लेकिन भीड़ अनियंत्रित हो गयी. इस मारपीट व पथराव में आधे दर्जन से अधिक लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये. इधर गुस्साये गढ़ी के ग्रामीणों ने गांव में ही ग्रामीण पथ को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही नयारामपुर थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे और समझा-बुझा कर जाम को खत्म कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




