मॉडल अस्पताल में कई कमियां, कार्य पूरा होने के बाद ही लिया जायेगा हैंडओवर : सिविल सर्जन

Published by : AMIT JHA Updated At : 18 Apr 2025 7:47 PM

विज्ञापन

ओटी और आईसोलेशन वार्ड में कहीं भी पॉजिटिव एयर प्रेशर नहीं मिला.

विज्ञापन

– मॉडल अस्पताल में मंगलवार से सिर्फ शुरू होगा इमरजेंसी वार्ड का संचालन

मुंगेर

मॉडल अस्पताल में अब भी कई कमियां है. कई कार्य चल रहे हैं. ऐसे में बीएमएसआईसीएल को पत्र भेजा जा रहा है. जिसमें एक सप्ताह के अंदर सभी कमियों को पूरा करते हुए कार्य समाप्त करने को कहा गया है. जिसके बाद ही मॉडल अस्पताल को मरीजों के लिए आरंभ किया जायेगा. हलांकि मंगलवार से इमरजेंसी वार्ड को मॉडल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को मॉडल अस्पताल निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने कही.

सदर अस्पताल परिसर में 32 करोड़ की लागत से बने 100 बेड के मॉडल अस्पताल को हैंडओवर लेने से पूर्व सिविल सर्जन ने निर्माण एजेंसी के साइट इंचार्ज चंदन कुमार, अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन तथा इमरजेंसी वार्ड के नोडल अधिकारी डा. अनुराग के साथ मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन ने मॉडल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ट्रायऐज एरिया, ग्रीन, येलो और रेड जोन एरिया, डाक्टर्स और नर्स रूम, ओपीडी, कैफेटेरिया, द्वितीय तल पर स्थित प्रसव वार्ड, ट्रामा वार्ड, एमसीएच ओडी, एमएनसीयू वार्ड, तृतीय तल पर स्थित ब्लड बैंक, आईसीयू और चतुर्थ तल पर स्थित 2 बड़े ऑपरेशन थियेटर सहित होम्यो, यूनानी के लिए बने वार्डों का जायजा लिया.

निरीक्षण में मिली कई कमियां

सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान मॉडल अस्पताल में लगे दोनों लिफ्ट फंक्शनल नहीं मिले. वहीं कैफेटेरिया का प्रोसेस अधूरा पाया गया. भवन के बाहर पोर्टिको के समीप कई स्थानों पर पानी का जमाव तथा गुरूवार की रात आई आंधी में पोर्टिको के उपर लगा साइनबोर्ड गिरा हुआ मिला. ओटी और आईसोलेशन वार्ड में कहीं भी पॉजिटिव एयर प्रेशर नहीं मिला. प्रथम तल पर स्थित ट्रायऐज एरिया, ग्रीन, येलो और रेड जोन में उल्टी करने वाले मरीज या रक्त गिरने पर धोने के लिए कहीं भी पानी का अतिरिक्त प्रबंध नहीं मिला. आपरेशन थियेटर में हैंडवाश बेसिन नहीं था. जबकि अल्ट्रासाउंड कक्ष के समीप स्थित सिटी स्कैन रूम को ईसीजी रूम में स्थानांतरित कर पूर्णत: लेडप्रूफ करने का निर्देश साइट इंचार्ज को दिया गया. सभी ओपीडी में हैंडवाश का प्रबंध करने, फार्मेसी भंडार और दवा काउंटर के बीच एक दरवाजा बनाने, दूसरे और तीसरे तल पर लाइट का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया.

कार्य पूर्ण होने के बाद ही लिया जायेगा हैंडओवर

सिविल सर्जन ने कहा कि मॉडल अस्पताल निर्माण एजेंसी द्वारा हैंडओवर को लेकर पत्र दिया गया था. जिसे लेकर चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी. टीम द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट पर शुक्रवार को मॉडल अस्पताल का अवलोकन किया गया. मॉडल अस्पताल में अभी बहुत काम बाकी है, काम पूरा होने के बाद ही पूरे भवन को हैंडओवर लिया जाएगा. ग्राउंड फ्लोर में तैयारी को देखते हुए मंगलवार से इमरजेंसी वार्ड का संचालन मॉडल अस्पताल बिल्डिंग में किया जाएगा, लेकिन जो कमियां पायी गयी है उसे पूरा करने के बाद ही हैंडओवर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन