रेलवे पुल के नीचे जमा पानी से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
रेलवे पुल के नीचे जमा पानी से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर स्थित ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप पुल में गंगा के पानी का अबतक जमाव बना हुआ है.

विज्ञापन

बरियारपुर. जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर स्थित ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप पुल में गंगा के पानी का अबतक जमाव बना हुआ है. इसके कारण पुल के नीचे से गुजरनेवाले चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है. ऐसे में रतनपुर पंचायतवासियों के साथ ऋषिकुंड जानेवाले ग्रामीणों को भी काफी परेशानी हो रही है. रास्ता बंद होने से ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को विवश हैं.

लंबी दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय व एनएच तक आते हैं ग्रामीण

रतनपुर पंचायत को प्रखंड मुख्यालय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का इस रास्ते से होकर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. बाइक को तो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह रेलवे ट्रैक से पार करा लेते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी चार पहिया वाहनों को होती है. ऐसी परिस्थिति में चार पहिया वाहनों को प्रखंड मुख्यालय या एनएच-80 तक आने के लिए 25 से 30 किलोमीटर का घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है. रेलवे ट्रैक पार करने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सीधे रेलवे ट्रैक को पार करते हैं. अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो रेलवे ट्रैक पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है.

ऋषिकुंड पर रास्ते का मामला हाई कोर्ट में है लंबित

ज्ञात हो कि ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप रेलवे समपार फाटक की मांग को लेकर ऋषिकुंड विकास मंच की ओर से कई बार आमरण अनशन किया जा चुका है. पर, अबतक रेलवे द्वारा कोई पहल नहीं की गयी है. ऋषिकुंड विकास मंच के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए हाईकोर्ट में मामला दर्ज किया है, जो वर्तमान में लंबित है. हालांकि ऋषिकुंड हाॅल्ट पर कई पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है, जिसके कारण यहां लोगों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है. मंच के अध्यक्ष चंद्र दिवाकर कुमार सहित खजांची सिंह, पवन कुमार, दिनेश साहनी, भूपेश ठाकुर ने बताया कि उक्त स्थल पर जनहित के दृष्टिकोण से रेलवे द्वारा रास्ता दिया जाना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन