ePaper

जिले के नौ एचडब्ल्यूसी का स्टेट टीम ने किया असेसमेंट

Updated at : 27 Mar 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के नौ एचडब्ल्यूसी का स्टेट टीम ने किया असेसमेंट

एचडब्ल्यूसी पर उपलब्ध सुविधाओं और उसकी गुणवत्ता की हुई जांच

विज्ञापन

मुंगेर. जिले के नौ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का गुरुवार को स्टेट की 10 अलग-अलग टीमों ने इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर चेकलिस्ट के अनुसार असेसमेंट किया. इस दौरान टीम ने संबंधित एचडब्ल्यूसी पर उपलब्ध सुविधाओं और उसकी गुणवत्ता की जांच की.

सिविल सर्जन डाॅ विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के सभी एचडब्ल्यूसी के लिए इन्क्वास सर्टिफिकेट हासिल किया जाना है. इसके लिए लगातार एचडब्ल्यूसी को चिन्हित कर वहां तैयारी के साथ इन्क्वास असेसमेंट कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिले के 9 एचडब्ल्यूसी के इन्क्वास सर्टिफिकेशन के लिए तैयारी की जा रही थी. इसके स्टेट असेसमेंट के लिए भी आवेदन किया गया था. इसके तहत गुरुवार को स्टेट की 10 अलग-अलग टीमों ने जिले के 9 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इन्क्वास सर्टिफिकेशन के लिए चेकलिस्ट के अनुसार असेसमेंट किया. इस दौरान टीम ने संबंधित एचडब्ल्यूसी पर मरीजों के लिये उपलब्ध चिकित्सीय सुविधा के साथ उसके गुणवत्ता का निरीक्षण चेकलिस्ट के अनुसार किया. उन्होंने बताया कि स्टेट टीम द्वारा सदर प्रखंड के एचडब्ल्यूसी चड़ौन, एचडब्ल्यूसी इंद्ररूख पूर्वी, जमालपुर, एचडब्ल्यूसी महगामा, धरहरा, एचडब्ल्यूसी कल्याणपुर, नीरपुर, एचडब्ल्यूसी हथिया, खड़गपुर, एचडब्ल्यूसी कुमरसार, संग्रामपुर, एचडब्ल्यूसी खैरा, तारापुर, एचडब्ल्यूसी सनौहली, टेटियाबंबर तथा एचडब्ल्यूसी मासूमगंज, असरगंज का स्टेट असेसमेंट किया.

29 अप्रैल को एचडब्ल्यूसी हसनपुर का सेंट्रल टीम करेगी असेसमेंट

मुंगेर. इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर सदर प्रखंड के एचडब्ल्यूसी हसनपुर का 29 अप्रैल को सेंट्रल टीम असेसमेंट करेगी. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि दो माह पूर्व एचडब्ल्यूसी हसनपुर का स्टेट टीम ने असेसमेंट किया था. इसमें क्वालिफाई करने के बाद एचडब्ल्यूसी हसनपुर स्टेट में इन्क्वास सर्टिफिकेट हासिल कर चुका है. वहीं अब 29 अप्रैल को इन्क्वास के सेंट्रल सर्टिफिकेशन के लिये सेंट्रल की टीम एचडब्ल्यूसी हसनपुर का असेसमेंट करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन