कुलसचिव ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण

एमयू के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में संचालित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया.
मुंगेर. एमयू के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में संचालित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य में संलग्न शिक्षकों से कई जानकारी ली. साथ ही कहा कि वे लोग जल्द से जल्द उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करें, ताकि समय से परीक्षाफल प्रकाशित किया जा सके. कुलसचिव ने बताया कि हिंदी विषय की कुछ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शेष है. ऐसे में मूल्यांकन कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अंगीभूत कालेजों के शिक्षकों को बुलाया गया था. जबकि संबद्ध कॉलेज के लगभग 18 शिक्षक पहले से ही मूल्यांकन कार्य में संलग्न हैं. मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो दशरथ प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे.
——————-आज खुलेंगे एमयू और कॉलेज
मुंगेर. एमयू मुख्यालय के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय कार्यालय शुक्रवार काे गुड फ्राइडे अवकाश के बाद शनिवार को खुलेंगे. हलांकि इसके बाद 5 अप्रैल को रविवार के कारण सप्ताहिक अवकाश रहेगा. जिसके बाद 6 अप्रैल से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुल जायेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




