ePaper

10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर पहुंची राजधानी एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान

Updated at : 21 Dec 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर पहुंची राजधानी एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान

10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर पहुंची राजधानी एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन

एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों का होता रहा विलंब परिचालन जमालपुर. पूर्व रेलवे मालदा डिवीज़न अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रविवार को भी लेट से होता रहा. इस सिलसिले में न केवल लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस ट्रेन, बल्कि पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ. सैरंग से आनंद विहार जाने वाली 20507 अप राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की देर रात्रि असम के होजाई में हाथियों की चपेट में आने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शनिवार की संध्या 18:10 बजे से 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर रविवार की सुबह 4:19 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से लगभग 8 घंटे अनिश्चित विलंब से चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17:58 बजे है, परंतु ट्रेन मध्य रात्रि के बाद 2:38 बजे जमालपुर आई. जबकि खगड़िया से जमालपुर आने वाली 73463 अप डेमू पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय संध्या 19:30 से लगभग 5:30 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर मध्य रात्रि 01:10 बजे जमालपुर पहुंची. वही 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:19 बजे के बजाय 1:51 बजे जमालपुर आई. 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस सुबह 4:15 बजे के बजाय 7:16 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 15744 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपने निर्धारित समय 3:50 बजे के बजाय 10:10 बजे जमालपुर पहुंची. इस सिलसिले में कामाख्या से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटा लेट चली. जबकि 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से चलकर अपने निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे के बजाय 10:30 बजे जमालपुर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन